#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में कल लगेगा निःशुल्क पेट-आंत-लीवर रोग परामर्श शिविर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार, 20 सितंबर को निःशुल्क पेट, आंत व लीवर रोग परामर्श शिविर लगेगा। शिविर सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

बीकानेर के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. श्रेयांस जैन मरीजों को परामर्श व उपचार देंगे। संस्था ने 10 दिन में यह दूसरा शिविर रखने का निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि पेट संबंधी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में एसिडिटी, गैस, पेट फूलना, अपच, पेट दर्द, पीलिया, कब्ज, लीवर रोग, खून की उल्टी, काले दस्त, भोजन निगलने में कठिनाई व अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

संस्थान अध्यक्ष भीकमचंद पुगलिया व मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने क्षेत्र के मरीजों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा