NEXT 20 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मालू भवन में शनिवार को सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में कन्या मंडल की तपस्विनी बहिन गरिमा भंसाली के 15 की तपस्या के भाव लेकर आने पर तप अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, परिवारजनों और गणमान्य लोगों ने तपस्विनी के तप की अनुमोदना की।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की उर्मिला गिया ने मंगलाचरण से की। सभा की ओर से मधु झाबक, महिला मंडल की ओर से नीतू बोथरा सहित बहनों ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू व मंत्री पियूष बोथरा, किशोर मंडल से अजय बोथरा तथा कन्या मंडल की संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने गीतिका एवं वक्तव्य के माध्यम से तपस्विनी का अभिनंदन किया।
परिवार की ओर से पिता रणजीत भंसाली, भाई संयम और मंजू झाबक ने तप अनुमोदना के भाव व्यक्त किए। भंसाली परिवार ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत कर गरिमा के तप की सराहना की।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा व साध्वी पुनीतप्रभा ने मंगल उद्बोधन दिया। साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका के माध्यम से तपस्विनी की तपस्या की अनुमोदना की। सभा, महिला मंडल और युवक परिषद की ओर से भी गरिमा भंसाली का तप अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरड़िया ने किया।





















