#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हरिराम बाबा जन्मोत्सव 3 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में; पूरे कस्बे के लोग जुटे आयोजन को सफल बनाने में

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। वार्ड संख्या 29 स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में 3 जुलाई को मनाए जाने वाले श्री हरिराम बाबा के जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर में रंग-रोगन, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है, वहीं पूरे कस्बे के लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 9:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे महाज्योति का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9:15 बजे से विशाल भजन संध्या (जागरण) होगी, जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक सम्पत उपाध्याय अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

आयोजन समिति के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। विभिन्न समितियों के सदस्य और स्वयंसेवक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ की मुस्कान ने डेटा एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की🟢 हरिराम बाबा जन्मोत्सव 3 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में; पूरे कस्बे के लोग जुटे आयोजन को सफल बनाने में🟢 62 आवासीय पट्टे बांटे, 48 पीएम आवास स्वीकृत; ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर निपटाए सैकड़ों काम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में खुले पड़े सरकारी बोरवेल बने मौत का खतरा, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग🟢 12 जुलाई को होगा ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण, उपन्यास पर होगी चर्चा