#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विश्व शांति के लिए गूंजे मंत्र: 51 हजार भैरव स्तोत्र पाठ, 88 पंडितों ने किया रुद्राभिषेक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर के ओझा सत्संग भवन में गत रविवार को आस्था, परंपरा और एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पुष्करणा समाज के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ के राजगुरु पण्डित देवीलाल रेवंतमल उपाध्याय द्वारा आयोजित महा रुद्राभिषेक और भैरव पूजन में 51 हजार भैरव स्तोत्रों का पाठ किया गया। मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

राजगुरु पण्डित रामदेव उपाध्याय ने बताया कि सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अनुष्ठान में 88 पंडितों ने वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। पंचाग कर्ता पंडित अशोक ओझा के आचार्यत्व में पवित्र द्रव्यों से अभिषेक करते हुए विश्व शांति, राष्ट्र सुरक्षा और समाज के कल्याण की कामना की गई। साथ ही भैरव स्तोत्रों का 51 हजार पाठ कर सकारात्मक ऊर्जा और रक्षा का संकल्प लिया गया।

इस आयोजन के मुख्य यजमान श्रीडूंगरगढ़ के राजगुरु पंडित रेवंतमल उपाध्याय के आत्मज देवीलाल- हनुमानमल- श्रीगोपाल उपाध्याय रहे, जबकि कार्यक्रम श्री जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा )के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

धार्मिक आयोजन  केवल पूजा-अर्चना तक ही सीमित न रहकर समाज को एकजुट करने का संदेश भी दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए और पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा।

12 घंटे चली महाप्रसादी, उमड़ी भीड़

अनुष्ठान के बाद सुबह 11 बजे से शुरू हुई महाप्रसादी देर रात तक चलती रही। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर दिनभर भीड़ रही और सेवा कार्य लगातार जारी रहा। इस दौरान समाज के गणमान्यजनों का शॉल, साफा और उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।

रुद्राभिषेक का महत्व

राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रमुख वैदिक अनुष्ठान है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और शांति, समृद्धि व सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त होता है।

पहली बार दिखा ऐसा भव्य आयोजन

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, बीकानेर में लंबे समय बाद इतना बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। करीब 30 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। इसे समाज की एकजुटता और परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक जेठानंद व्यास, डॉ. चेतन स्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, रमेश सी. पुरोहित, जनार्दन कल्ला, कमल कल्ला, कन्हैया लाल कल्ला, श्याम ओझा, उद्योगपति राजेश चुरा, रतना महाराज ओझा, शेर महाराज, श्याम देरासरी, सत्य प्रकाश आचार्य, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, लक्ष्मण पुरोहित, महावीर पुरोहित, हनुमान उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, रामदेव उपाध्याय, पार्षद अंजू पारख, रमेश पुरोहित आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 9वीं से 12वीं तक की 4 किताबें सिलेबस से बाहर: इस सत्र में नहीं होगा वितरण, स्कूलों को पढ़ाने पर रोक🟢 कालू बास के MGGS स्कूल में ‘मिशन परिवर्तन’ कार्यक्रम: 65 विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा, मदान परिवार ने दिया कम्प्यूटर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न, सुदर्शन महिया बने अध्यक्ष🟢 सेसोमूं स्कूल का 10वीं रिजल्ट शानदार, हर्षिका ने 96.6% के साथ किया टॉप🟢 विश्व शांति के लिए गूंजे मंत्र: 51 हजार भैरव स्तोत्र पाठ, 88 पंडितों ने किया रुद्राभिषेक🟢 खेल और शिक्षा में अव्वल बना दयानंद विद्या निकेतन, स्वामी प्रताप पुरी ने सराहा🟢 श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव🟢 बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत