महर्षि दयानंद छात्रावास व वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट का आयोजन, सवामणी प्रसाद में उमड़े श्रद्धालु
NEXT 24 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेजाजी महाराज की दशमी के अवसर पर शुक्रवार को महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में गोपालराम चाहर, नारायणराम चाहर एवं लीछूराम चाहर (जैसलसर) शामिल हुए। पंडित श्रवण छगाणी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में तेजा भक्तों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कोड़ाराम भादू, चांदराम चाहर, गोपाल शायच, मास्टर प्रभुराम बाना, सीताराम बाना, सीताराम सीवर, तुलछीराम गोदारा, ज्ञानीराम ज्याणी, सूरजाराम चाहर, बुधमल शायच, सोहनलाल नैन, शंकरलाल कड़वासरा, श्रवण भांबू, सुशील शेरड़िया, कुम्भाराम गोदारा, रामकुमार कड़वासरा, सवाई सिंह, गोरीशंकर शायच, बजरंग बाना, हजारी जांगू, सहीराम शायच, लक्ष्मण खिलेरी, कानाराम चाहर, नौरंग चाहर, राजेश मंडा, आदूराम जाखड़, नेमाराम चाहर, सत्यनारायण ब्राह्मण, रामप्रताप गोदारा, रेवतजी दुसाद, धर्मपाल बांगड़वा, श्यामजी आर्य, मोहनजी सारण, सत्यनारायण बेरड़, भंवरलाल जाखड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।




















