#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सोमवती अमावस्या पर गौशाला में हवन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। निकटवर्ती तोलियासर गांव स्थित भैरव नंदी गोपाल गौशाला में सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राजाराम राजपुरोहित ने अपनी पत्नी एवं पुत्रियों गुलाब राजपुरोहित व पार्वती राजपुरोहित के साथ पितृ शांति के लिए विधि-विधान से हवन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं पितरों की शांति की कामना की।

गौशाला परिसर में पर्यावरण संरक्षण के तहत “एक पेड़ अपनों के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा गतिविधियों में भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मालसिंह राजपुरोहित, गणेश सिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल भार्गव, जगदीश सिंह राजपुरोहित, शैतान सिंह राजपुरोहित, चुनीलाल राजपुरोहित, राकेश कुमार राजपुरोहित सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

सोमवती अमावस्या पर गौसेवा: अभयसिंहपुरा में गौ माता को खिलाई 251 किलो लापसी

NEXT 16 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम अभयसिंहपुरा में गौसेवा का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गौ माता के लिए 251 किलो लापसी तैयार कर वितरण किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजन में गौ रक्षक बाबू चौधरी, कानाराम जाखड़, आसाराम नायक, प्रकाश खाती, मूलदास स्वामी, रामलाल नायक, मूलाराम नायक और कानाराम सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गौ माता को लापसी खिलाई तथा गौ संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर हर वर्ष धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार गौ माता के लिए 251 किलो लापसी का प्रसाद तैयार कर वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दहेज में एक लाख रुपये और सोने के गहनों की मांग, दो बहनों को बच्चों सहित घर से निकाला🟢 स्क्रीन ठीक कराने दिया था मोबाइल, दुकानदार ने बेचने की बात कही; कोर्ट में परिवाद दायर🟢 सोमवती अमावस्या पर गौशाला में हवन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश🟢 7 घंटे तक चली मंत्री की जनसुनवाई, 507 प्रकरण सुने: 3 परिवारों को मौके पर फिर मिला खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ, देखें फ़ोटो