#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेरापंथ दर्शन के अध्ययन का मिलेगा अवसर, सम्यक दर्शन कार्यशाला की परीक्षा 6 सितंबर को

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक श्रावक-श्राविकाओं से इसमें जुड़ने का आह्वान किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष कार्यशाला के अध्ययन के लिए ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक को आधार ग्रंथ बनाया गया है। इच्छुक प्रतिभागी समण संस्कृति संकाय की मधु झाबक से निःशुल्क पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप समूह से जुड़कर नियमित अध्ययन सामग्री और आवश्यक जानकारी हासिल कर सकेंगे।

कार्यशाला के समापन पर 6 सितंबर 2026 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यशाला सम्यक दर्शन के सिद्धांतों को समझने और आत्मसात करने का बेहतर अवसर है। धर्मप्रेमी अधिकाधिक संख्या में जुड़कर अध्ययन करें और परीक्षा में भाग लें।

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, सुमित बरड़िया, प्रवीण बोथरा, प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ किशोर मंडल के मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा, समण संस्कृति संकाय की मधु झाबक, सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए