#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पार्श्वनाथ जैन मंदिर के नवनिर्माण का रास्ता साफ, अहमदाबाद बैठक में बनी सहमति

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अहमदाबाद में आयोजित बैठक में शासनरत्न मनोज हरण, विभिन्न दानदाताओं और संबंधित पेढ़ियों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर सहमति बनी है। इसके साथ ही मंदिर के भव्य नवनिर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार श्री ओसवाल पंचायत श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी के समर्थन से अध्यक्ष विनोद भादाणी एवं मंत्री कान्ति कुमार पुगलिया ने एक प्रतिनिधिमंडल को अहमदाबाद भेजा था। प्रतिनिधिमंडल में जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद और ज्योतिषविद और वास्तुविद सुमेरमल सिंघी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने 5 जून को विभिन्न पक्षों के साथ बैठक कर मंदिर की वर्तमान स्थिति, भविष्य की आवश्यकताओं और प्रस्तावित निर्माण योजना पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के बाद मंदिर निर्माण को लेकर सकारात्मक माहौल बना और आवश्यक सहमति प्राप्त हुई। समाजजन इसे लंबे समय से संजोए गए संकल्प की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। समाचार के बाद जैन समाज में खुशी का माहौल है तथा श्रद्धालुओं में मंदिर के भव्य स्वरूप को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अध्यक्ष विनोद भादाणी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में मुख्य रूप से तेरापंथी परिवार निवास करते हैं। ऐसे में मूर्तिपूजक जैन समाज द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर निर्माण करवाने का निर्णय जैन एकता और सामाजिक समन्वय का प्रतीक माना जा रहा है।

125 साल पहले हुई थी प्रतिमा की स्थापना

बताया जाता है कि मंदिर में विराजित भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा लगभग सवा सौ वर्ष पहले स्थापित की गई थी। प्रतिमा का इतिहास आज भी शोध का विषय बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह प्रतिमा सैकड़ों वर्ष पुरानी मानी जाती है तथा श्रद्धालु इसे तीर्थ स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना करते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर, कौशल विकास योजनाओं की हुई समीक्षा🟢 191 गौशालाओं को मिलेगा 72.85 करोड़ का अनुदान: जिला गोपालन समिति की बैठक में प्रस्ताव मंजूर, 88 हजार से अधिक गौवंश को होगा लाभ🟢 करणी माता मंदिर परिसर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत: पीपल के पेड़ों के नीचे बिखरे मिले शव, वन विभाग का इंतजार🟢 पार्श्वनाथ जैन मंदिर के नवनिर्माण का रास्ता साफ, अहमदाबाद बैठक में बनी सहमति🟢 विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प🟢 जयपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा का पदभार ग्रहण समारोह: श्रीडूंगरगढ़ के विनोद गिरी गुसाईं ने संभाला प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व🟢 पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण, ‘सृजन की सुरक्षा’ का दिया संदेश🟢 बारिश से मिली राहत, लेकिन कीचड़ बना मुसीबत: अस्पताल मार्ग समेत कई गलियों में आवागमन प्रभावित, देखें फ़ोटो🟢 तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत, सरदारशहर के 5 लोग घायल; एक रेफर