NEXT 14 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर निवासी पवन कुमार प्रजापत के हिंदी व्याख्याता पद से पदोन्नत होकर सीबीईओ कार्यालय में आरपी (रिसोर्स पर्सन) पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर प्रजापति समाज में उत्साह का माहौल रहा। पदोन्नति की खुशी में प्रजापति शिक्षा सेवा समिति एवं प्रजापति सेवा संगठन, कालूबास की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर उनका साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया गया।

प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोठिया, मंत्री रामचंद छापोला, नंदकिशोर बासनीवाल, किशोरीलाल घोडेला, हरिप्रसाद बासनीवाल, रमेश बासनीवाल, मघराज प्रजापत एवं बनवारीलाल निमीवाल सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पवन कुमार प्रजापत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं प्रजापति सेवा संगठन, कालूबास की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्ष मघराज मोरवाल, कोषाध्यक्ष इंदरचंद मोरवाल, मघराज ऊंटवालिया, कन्हैयालाल मोरवाल, प्रेम पिंगोरिया, लीलाधर पिंगोरिया, लिच्छूराम मोरवाल एवं सुमित मोरवाल सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पवन कुमार प्रजापत की पदोन्नति समाज के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से युवाओं को शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। दोनों कार्यक्रमों में समाजजनों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






















