#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आचार्य तुलसी सर्किल पर पौधारोपण: अणुव्रत समिति ने मनाया पर्यावरण शुद्धि दिवस

By Next Team Writer

Published on:

पालिकाध्यक्ष व ईओ बोले- पर्यावरण संरक्षण समय की बड़ी जरूरत

NEXT 4 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से चल रहे अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत शनिवार को पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री तुलसी सर्किल (नेशनल हाईवे से कालू रोड मोड़) पर पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और कार्यवाहक ईओ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आचार्यश्री तुलसी ने दशकों पहले ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी थी।

कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं, महावीर माली, केएल जैन, अशोक झाबक, मुकेश स्वामी, अशोक बैद, किशोर मारू सहित सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर 11 पौधे लगाए और उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लिया।

समिति की ओर से पालिकाध्यक्ष व ईओ का अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने भी समिति की गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम प्रभारी व सहप्रभारी का सम्मान किया।

समिति प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि रविवार को सप्ताह के पांचवें दिन नशामुक्ति दिवस मनाया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा