NEXT 9 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी श्रीडूंगरगढ़-रिड़ी लाइन के पैनल पर डिस्टेंस रिले लगाने के कार्य के चलते शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 132 केवी जीएसएस रिड़ी और ऊपनी से जुड़े 33 केवी फीडरों पर शटडाउन रहेगा, जिससे कई गांवों में चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी।
एईएन राजूलाल मीणा के अनुसार, 132 केवी जीएसएस रिड़ी से निकलने वाले रिड़ी, बाना, जाखासर, सेरेना जोहड़, नौसरिया, इंदपालसर और हाफ़ाना 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं 132 केवी जीएसएस ऊपनी से जुड़े ऊपनी, दुसारणा, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी शटडाउन अवधि के दौरान बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।



















