#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रामदेवरा मेले की तैयारियां शुरू, श्रीडूंगरगढ़ में पैदल यात्री संघ की पहली बैठक

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 22 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बाबा रामदेवरा मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डोर टू डोर सेवा समिति रुणिचा पैदल यात्री संघ श्रीडूंगरगढ़ की ओर से मेले की तैयारियों के संबंध में पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा मार्ग, पड़ाव स्थलों, सेवा व्यवस्थाओं और धार्मिक आयोजनों को लेकर चर्चा की गई।

संघ संचालक संजय करनाणी ने बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालु पैदल यात्रा के माध्यम से रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

संघ के किशोर कुमार मारू ने बताया कि बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहराव, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा भजन संध्या, भव्य झांकियां और महाप्रसादी वितरण जैसे कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा हुई। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा से जुड़ने की अपील की गई। वहीं यात्रा और सेवा कार्यों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी किशोर कुमार मारू को सौंपी गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन