#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय

By Next Team Writer

Published on:

बीकानेर में संभागीय कार्यशाला; राज्यमन्त्री रामगोपाल सुथार बोले- ओबीसी परंपराओं और महिलाओं के अधिकारों का भी रखा जाए ध्यान

NEXT 2 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान समान नागरिक संहिता (यूसीसी)-2026 का प्रभावी और सर्वसमावेशी प्रारूप तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने आमजन से सुझाव मांगे हैं। गुरुवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला में प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने कहा कि विवाह, तलाक, भरण-पोषण और उत्तराधिकार जैसे मामलों में समान कानून बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई तक लोग अपने सुझाव उपखंड, तहसील कार्यालय या यूसीसी की वेबसाइट पर दे सकते हैं।

कार्यशाला में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान की भावना के अनुरूप सभी वर्गों की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए लागू होनी चाहिए। उन्होंने ओबीसी समाज के हितों से जुड़े छह सुझाव देते हुए महिलाओं के संपत्ति एवं उत्तराधिकार अधिकारों को स्पष्ट और प्रभावी बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रक्रियाओं को सरल रखने तथा किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होने पर जोर दिया।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि प्रभावी विधेयक तैयार करने के लिए व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने संभाग के सभी जिलों से प्राप्त सुझावों को निर्धारित समय सीमा में प्रारूप समिति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव अंजलि राजोरिया ने बताया कि राज्य सरकार ने यूसीसी का प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठित की है, जो संभाग स्तर पर जनसुनवाई और परामर्श बैठकों के जरिए विभिन्न वर्गों से सुझाव ले रही है।

बैठक में जिला कलक्टर निशांत जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) रीना, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव हेमेन्द्र नागर, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। विभिन्न धर्मगुरुओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा