NEXT 17 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लोकदेवता बाबा रामदेव की पदयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ‘आपणो संघ ध्वजा बंध धारी, रूणिचा पैदल यात्री संघ, श्रीडूंगरगढ़’ का चौथा जत्था आगामी 8 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे सरकारी अस्पताल के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर से ज्योत, आरती एवं भव्य शोभायात्रा के साथ रामदेवरा के लिए रवाना होगा। इस बार संघ 10 दिवसीय पदयात्रा करेगा और अधिकतम 100 श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल किया जाएगा।
संघ अध्यक्ष के. के. जांगिड़ ने बताया कि पदयात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। संघ शुल्क 6,100 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक श्रद्धालु लिछुराम प्रजापत (9983260304), राधेश्याम जांगिड़ (9785108344) एवं प्रकाश महिया (9636091405) से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
मुख्य संरक्षक बबलू माली ने बताया कि इस बार यात्रा सीमित सदस्यों के साथ अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाएगी। कोषाध्यक्ष जयदयाल बिहानी ने बताया कि शुल्क जमा कराने वाले प्रत्येक यात्री को संघ की निर्धारित गणवेश उपलब्ध कराई जाएगी।
संघ सदस्य मुकेश तावणियां ने बताया कि यात्रा के दौरान भोजन, आवास, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संघ की ओर से की जाएंगी। यात्रियों से संघ के नियमों, अनुशासन एवं गरिमा का पालन करने का आग्रह किया गया है।
संघ ने क्षेत्रवार पंजीकरण की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। पुन्दलसर में लाल सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह, बिंझासर में राजू सारस्वत, शंकर एवं बजरंग सारस्वत तथा तोलियासर, रेवाड़ा और ठुकरियासर में गोरखनाथ, भवानी सिंह, प्रभु सिंह एवं विनोद सुथार पंजीकरण का कार्य संभालेंगे। संघ पदाधिकारियों ने समय रहते पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, अनुशासित और सफल पदयात्रा का अनुभव मिल सके।




















