#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तबादलों में श्रीडूंगरगढ़ को राहत, पंचायत समिति में 2 कनिष्ठ सहायक व 5 ग्राम विकास अधिकारी लगे, 5 नए पटवारी भी मिले

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के तबादला आदेशों में श्रीडूंगरगढ़ को प्रशासनिक स्तर पर राहत मिली है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पंचायत समिति में कार्य व्यवस्थार्थ (डेपुटेशन) दो कनिष्ठ सहायकों और पांच ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती की है। वहीं राजस्व मंडल की तबादला सूची में कई पटवारियों के स्थानांतरण के साथ श्रीडूंगरगढ़ को पांच नए पटवारी भी मिले हैं।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आदेश के अनुसार कनिष्ठ सहायक बृज मोहन सिंह एवं भागीरथ प्रसाद सिद्ध को तत्काल प्रभाव से पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में डेपुटेशन (कार्य व्यवस्थार्थ) पर लगाया गया है। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी शांति सिद्ध, पवन कुमार तथा विजयपाल शर्मा को भी पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापित किया गया है।

उधर, राजस्व मंडल की स्थानांतरण सूची में श्रीडूंगरगढ़ से कार्यरत पटवारी लूणाराम को गंगरार (चित्तौड़गढ़), कृष्णा को दिदावली (डीग), मैना कुमारी को बेगूं (चित्तौड़गढ़), रामचन्द्र को बस्सी (चित्तौड़गढ़), सुनीता चौधरी को रावतभाटा (चित्तौड़गढ़), संतोष कुमारी को दौसा, महेश कुमार को सीकर तथा राजेश कुमारी मीणा को सांगोद (कोटा) स्थानांतरित किया गया है।

वहीं श्रीडूंगरगढ़ में बीरबल राम तरड़, गैना देवी सिद्ध, पवन सिद्ध, बलराम जाट तथा संगीता को पटवारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। नए कार्मिकों की तैनाती से पंचायत एवं राजस्व कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 माता-पिता की स्मृति में मालू परिवार ने लगाए दो वाटर कूलर, स्कूल के विद्यार्थियों और मंदिर आने वालों को मिलेगा शीतल पेयजल🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पटवारियों का बड़ा फेरबदल, 16 हलकों में बदले पटवारी; कलेक्टर ने जिले में 89 के तबादले किए🟢 तबादलों में श्रीडूंगरगढ़ को राहत, पंचायत समिति में 2 कनिष्ठ सहायक व 5 ग्राम विकास अधिकारी लगे, 5 नए पटवारी भी मिले