#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 आवासीय पट्टे बांटे, कई समस्याओं का मौके पर समाधान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति नोखा की ग्राम पंचायत मसूरी में सोमवार को राज्य सरकार के जनकल्याण अभियान के तहत ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को 8 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। लाभार्थियों में कमला देवी, मोहन लाल पोटलिया सहित अन्य शामिल रहे। पट्टे मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार और ग्राम पंचायत का आभार जताया।

शिविर में पेयजल, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार लिंकिंग, नाम संशोधन, भूमि अभिलेख, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत दी।

इस दौरान ग्राम बीदासरिया के ग्रामीणों ने सार्वजनिक ट्यूबवेल खराब होने से उत्पन्न पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए नए ट्यूबवेल की स्वीकृति के लिए ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

शिविर में तहसीलदार एवं मुख्य शिविर प्रभारी विवेक चौधरी, अतिरिक्त विकास अधिकारी गोपालदान चारण, ग्राम पंचायत मसूरी के प्रशासक (सरपंच) संग्राम राम हुड्डा, ग्राम विकास अधिकारी नंदराम थालौड़, सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 आवासीय पट्टे बांटे, कई समस्याओं का मौके पर समाधान🟢 शिक्षा के लिए आगे आए दानवीर: बीकानेर में 13 भामाशाह और 9 प्रेरक सम्मानित🟢 बैंगलौर में सारस्वत समाज की नई टीम का गठन: किसन ओझा बने अध्यक्ष🟢 9 सितंबर को निकलेगी सुखी संघ की 26वीं गौरवशाली यात्रा, शुल्क ₹5100; हर यात्री को मिलेंगी दो टी-शर्ट🟢 श्रीडूंगरगढ़ आईटीआई में नए सत्र के प्रवेश शुरू, 16 जुलाई तक ई-मित्र पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन🟢 2 साल से बंद थी 91 वर्षीय वृद्धा की पेंशन: प्रशासन घर पहुंचा, ई-केवाईसी कर दोबारा शुरू कराई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ