#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

महेश नवमी पर भगवान महेश का विशेष पूजन, समाज में एकता और संस्कारों को सशक्त बनाने का आह्वान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी सेवा सदन, आडसर बास में महेश नवमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महेश का विशेष पूजन एवं अभिषेक किया गया। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई, जबकि बाबूलाल लखोटिया ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मंडल सदस्य रामचन्द्र राठी ने माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति और उसके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की परंपराओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नारायण कलाणी ने कहा कि समाज के सभी लोगों को प्रेम, एकता, सहयोग और संस्कारों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से ही नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकेगी।

पूजन कार्यक्रम में चांद रतन राठी, मांगीलाल राठी, मोहनलाल कलाणी, शिव भगवान मूंधड़ा, मदन राठी, लक्ष्मीनारायण लोहिया, सुशील डागा, नन्दलाल लखोटिया, सुरेश तापड़िया, राजेन्द्र प्रसाद राठी, चन्द्रकान्त लखोटिया, महावीर लखोटिया, विमल बलदेवा, राजू झंवर, अशोक करनाणी, हनुमान राठी, मनोज राठी, श्रीकिशन सोमानी, श्री भगवान लखोटिया, विनोद सोमानी, भागीरथ गांधी और ऋषि राठी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महेश नवमी महोत्सव के तहत पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा की भी समाजजनों ने सराहना की। आयोजन के दौरान माहेश्वरी समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन