#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

निर्जला एकादशी पर सेवा का जज्बा: श्रीडूंगरगढ़ में लस्सी, शरबत और गन्ने के जूस का वितरण, दुसारणा में राहगीरों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कस्बे सहित क्षेत्र में धर्म और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों और सेवाभावी लोगों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाई।

श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक्कर पर नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी निर्जला एकादशी के अवसर पर धार्मिक और सेवा गतिविधियों के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में आम नागरिकों को लस्सी, रोज शरबत, ऑरेंज शरबत, केरी पना, आइसक्रीम, केले, चॉकलेट तथा गन्ने के जूस का वितरण किया गया।

गर्मी से बेहाल लोगों को इस सेवा कार्य से काफी राहत मिली। दिनभर वितरण स्थल पर लोगों की आवाजाही बनी रही और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सेवा कार्य को अंजाम दिया।

गौभक्त आनंद जोशी ने बताया कि सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है तथा इस दिन दान-पुण्य और सेवा कार्यों का विशेष फल माना जाता है।

संस्थान के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहा। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष सुषमा करनानी, श्याम करनानी, राजेश महावर, राजकुमार राजपुरोहित, मोहन सारस्वत, गौरव ओझा, कैलाश, पवन, राजकुमार नाई, महेंद्र, राजू प्रजापत, विशाल नाई, भेरू नाई, श्याम गिरी, रमाकांत झंवर, मन्नू माहेश्वरी सहित अनेक नागरिकों ने श्रमदान कर सहयोग दिया।

वहीं, गांव दुसारणा में भी निर्जला एकादशी पर सेवाभावी युवाओं ने राहगीरों और छोटे बच्चों को कोल्ड ड्रिंक वितरित की। इस सेवा कार्य में कानाराम नायक, कोजूराम मेघवाल, अशोक नायक, घनश्याम नायक और जयप्रकाश पंवार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का जज्बा: श्रीडूंगरगढ़ में लस्सी, शरबत और गन्ने के जूस का वितरण, दुसारणा में राहगीरों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक🟢 जैसलसर के आरयूबी 11D पर तकनीकी कार्य: 50 दिन रहेगा बंद, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का संगम: श्रीडूंगरगढ़ में राहगीरों को बांटे शीतल पेय और तरबूज, गर्मी में मिली राहत🟢 NH-11 पर बड़ा हादसा टला: कितासर बॉर्डर के पास तीन गाड़ियां भिड़ीं, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त; जनहानि नहीं🟢 400 साल पुराने करणी माता रोहिड़ा धाम तक अब बनेगी सड़क, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रास्ता