NEXT 22 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ठुकरियासर गांव में गुरुवार से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। दिखनादा बास स्थित भोमियाजी मंदिर के पास आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कथा के पहले दिन सुबह 9:15 बजे ठाकुरजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए सन्त सन्मुखदास महाराज ने कहा कि मानव जीवन सभी जीव योनियों में सबसे अनमोल है। व्यक्ति को नशे से दूर रहकर धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में ही भगवत प्राप्ति संभव है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन हो रहा है। वहीं शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक भक्तिमय “नानी बाई रो मायरो” का वाचन किया जा रहा है।




















