#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हर घर तक पहुंचे स्वदेशी की मुहिम, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 5 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रविवार को श्रीडूंगरगढ़ देहात ब्लॉक में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वदेशी को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला के प्रभारी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाएगा। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का मार्ग स्वदेशी से होकर गुजरता है। हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि विदेशी वस्तुओं के बजाय देशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे।”

देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह लखासर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता देश की आत्मा है। उन्होंने कहा, “आज के आर्थिक युग में हमें अपने संसाधनों, अपने उत्पादों और अपनी मेहनत पर गर्व करना चाहिए। मजबूत भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे।”

कार्यशाला में झंझेऊ सरपंच भागीरथसिंह तंवर, मंडल महामंत्री नौरंगनाथ सिद्ध, राजेंद्रसिंह, उत्तमनाथ सिद्ध, दानाराम महिया, जोराराम बरोड़, सीताराम कल्याणसर, गणेशसिंह राजपुरोहित, और भगवानसिंह लखासर मौजूद रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर, कौशल विकास योजनाओं की हुई समीक्षा🟢 191 गौशालाओं को मिलेगा 72.85 करोड़ का अनुदान: जिला गोपालन समिति की बैठक में प्रस्ताव मंजूर, 88 हजार से अधिक गौवंश को होगा लाभ🟢 करणी माता मंदिर परिसर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत: पीपल के पेड़ों के नीचे बिखरे मिले शव, वन विभाग का इंतजार🟢 पार्श्वनाथ जैन मंदिर के नवनिर्माण का रास्ता साफ, अहमदाबाद बैठक में बनी सहमति🟢 विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प🟢 जयपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा का पदभार ग्रहण समारोह: श्रीडूंगरगढ़ के विनोद गिरी गुसाईं ने संभाला प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व🟢 पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण, ‘सृजन की सुरक्षा’ का दिया संदेश🟢 बारिश से मिली राहत, लेकिन कीचड़ बना मुसीबत: अस्पताल मार्ग समेत कई गलियों में आवागमन प्रभावित, देखें फ़ोटो🟢 तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत, सरदारशहर के 5 लोग घायल; एक रेफर