NEXT 27 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर गांव स्थित श्री ठाकुरजी मंदिर में वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में झूमते रहे।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री ठाकुरजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया तथा पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजन के दौरान महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करते हुए व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई।




















