#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

9 सितंबर को निकलेगी सुखी संघ की 26वीं गौरवशाली यात्रा, शुल्क ₹5100; हर यात्री को मिलेंगी दो टी-शर्ट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बाबा रामदेव के रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्री संघ सुखी संघ सेवा समिति की 26वीं गौरवशाली पदयात्रा को लेकर रविवार रात प्रजापति भवन में अध्यक्ष नारायण नाई की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्रा की तैयारियों को रूप देते हुए निर्णय लिया गया कि यात्रा 9 सितंबर 2026 को सुबह 7:15 बजे बाबा रामदेवजी मंदिर से रवाना होगी।

समिति ने बताया कि इस बार यात्रा शुल्क 5100 रुपए रखा गया है। यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक यात्री को संघ की ओर से दो टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं महिला यात्रियों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

बैठक में यात्रा के दौरान भोजन, आवास, चिकित्सा, परिवहन, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर बाबा रामदेवजी के दर्शन का लाभ लेने और यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अध्यक्ष नारायण नाई के अलावा नोरंग लाल प्रजापत, हनुमान टोगसिया, गोविंद प्रजापत, बनवारी पारीक, जगदीश तिवाड़ी, हेमराज प्रजापत, प्रकाश तिवाड़ी, मोतीलाल नाई, तीर्थराज पुजारी, आशु नाई, धनराज आँवला, नंदू पारीक, नवल, कुम्भाराम, रामानंद, जसवंत माली, महेंद्र मारू, पंकज नाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 आवासीय पट्टे बांटे, कई समस्याओं का मौके पर समाधान🟢 शिक्षा के लिए आगे आए दानवीर: बीकानेर में 13 भामाशाह और 9 प्रेरक सम्मानित🟢 बैंगलौर में सारस्वत समाज की नई टीम का गठन: किसन ओझा बने अध्यक्ष🟢 9 सितंबर को निकलेगी सुखी संघ की 26वीं गौरवशाली यात्रा, शुल्क ₹5100; हर यात्री को मिलेंगी दो टी-शर्ट🟢 श्रीडूंगरगढ़ आईटीआई में नए सत्र के प्रवेश शुरू, 16 जुलाई तक ई-मित्र पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन🟢 2 साल से बंद थी 91 वर्षीय वृद्धा की पेंशन: प्रशासन घर पहुंचा, ई-केवाईसी कर दोबारा शुरू कराई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ