#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जोहड़ में मिली लाश की हुई शिनाख्त, 14 दिन पहले घर से निकला था युवक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 फरवरी, 2025। कस्बे के मोमासर बास स्थित कच्चे जोहड़ में मिले शव की पहचान 14दिन पहले गुम हुए किशोर के रूप में हुई है। आज एक शव तैरता मिला, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शव की हालत क्षतविक्षत होने के कारण पुलिस ने डीएनए सैंपल लिए हैं। शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया, जहां परिजनों ने उसकी शिनाख्त 17 वर्षीय आर्यन पुत्र राजेश जानूं के रूप में की।
आर्यन मूल रूप से झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ मंडी का निवासी था और इन दिनों अपने फूफा के पास श्रीडूंगरगढ़ में रहकर 11वीं कक्षा में अध्ययन कर रहा था। वह 22 जनवरी की रात घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 23 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाई गई थी।
मौके पर मोहल्ले के युवाओं ने शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला। शव कई दिन पुराना होने के कारण फूल चुका था। हेड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए इस जोहड़ को मिट्टी से भरने की अपील पालिका से की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन