#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

महर्षि दयानंद छात्रावास में हुई प्रतियोगिता, 170 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, 29 सितम्बर को प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे पुरस्कृत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। लोकनायक स्व. लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि पर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण व कविता प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

छात्रावास प्रतिनिधि सुशील सेरडिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 170 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र व समाज से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को 29 सितम्बर को होने वाले श्रद्धांजलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के संचालन में डूंगरराम गोदारा, हरिराम सहू, हंसराज गोदारा, पेमाराम चोटिया सहित कई जनों का सहयोग रहा।
इस अवसर पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, लक्षणराम खिलेरी, चाँदराम चाहर, कानाराम तरड़, जगदीश स्वामी, संगीता बेनीवाल, दयानंद बेनीवाल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा