NEXT 11 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हरियाणा के पानीपत निवासी एक युवक के लापता होने के बाद उसकी आखिरी लोकेशन श्रीडूंगरगढ़ में मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। युवक चार दिन पहले घर से निकला था और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों के अनुसार लापता युवक इरफान पुत्र इकराम, निवासी पानीपत (हरियाणा) है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन श्रीडूंगरगढ़ में मिली। वहीं स्थानीय लोगों ने उसे झंवर बस स्टैंड के पास भी देखने की जानकारी दी है।
परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं और श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को इरफान दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल 9896379950 या 7340207969 पर संपर्क करें, ताकि उसे सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।




















