#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुराने पट्टा आवेदनों का रिकॉर्ड नहीं दे रही नगरपालिका, फिर से आवेदन कराने पर जताया विरोध

By Next Team Writer

Published on:

कलेक्टर को बोले पहले जमा दस्तावेजों के आधार पर ही हो कार्रवाई, 2022 में जारी संदिग्ध पट्टों की जांच की भी मांग

NEXT 30 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पूर्व में भूमि नियमन (पट्टा) के लिए आवेदन करने वाले लोगों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से नगरपालिका मंडल श्रीडूंगरगढ़ पर पुराने आवेदनों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2012 एवं 2022-23 के शिविरों में जमा पत्रावलियों के आधार पर ही वर्तमान अभियान में पट्टा प्रक्रिया पूरी की जाए तथा आवेदकों को दोबारा आवेदन करने के लिए मजबूर नहीं किया जाए।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रार्थियों ने पूर्व के शिविरों में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पट्टा आवेदन जमा किए थे। नगरपालिका ने उन आवेदनों पर नियमानुसार सार्वजनिक आपत्तियां भी आमंत्रित की थीं, लेकिन इसके बाद भी अधिकांश मामलों में पट्टे जारी नहीं किए गए। अब वर्तमान शिविर में नगरपालिका पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने से इनकार करते हुए आवेदकों को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कह रही है।

प्रार्थियों का कहना है कि दोबारा आवेदन तैयार कराने में प्रत्येक व्यक्ति को करीब दो से पांच हजार रुपए तक खर्च करना पड़ रहा है। जबकि सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही नगरपालिका में जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका के पास पूर्व में जमा पत्रावलियों का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि वर्ष 2022 के शिविर में गोचर एवं सरकारी भूमि पर भी नियमों के विपरीत पट्टे जारी किए गए, जिनकी जांच की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई।

प्रार्थियों ने कलेक्टर से मांग की कि पूर्व में जमा पत्रावलियों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए या उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वर्तमान अभियान में निःशुल्क ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर पट्टे जारी किए जाएं। साथ ही यदि पुनः आवेदन करना अनिवार्य है तो उसका वैधानिक आदेश सार्वजनिक किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़े।

कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में महावीर प्रसाद जाट, भैरूंदान, नंदलाल, प्रेमसुख सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 उत्तराखंड में मिली बीकानेर की बुजुर्ग महिला, बेटों के नाम हनुमान और महादेव कस्वां बता रही; परिजनों की तलाश🟢 पुराने पट्टा आवेदनों का रिकॉर्ड नहीं दे रही नगरपालिका, फिर से आवेदन कराने पर जताया विरोध