#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू बास स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन एवं कलात्मक श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ एवं प्रतिष्ठा समारोह मंगलवार 2 जून 2026 को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित होगा। इस अवसर पर श्री पार्श्व नाकोड़ा भैरव महापूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सकल जैन संघ सहित क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मोत्सव की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे स्नात्र पूजा एवं नवग्रह पूजन से होगी। इसके बाद प्रातः 10 बजे श्री पार्श्व नाकोड़ा भैरव महापूजन का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे जीर्णोद्धार कार्य के बैनर का अनावरण एवं ध्वजारोहण होगा। दोपहर 12:36 बजे शुभ मुहूर्त में जिनालय जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा का मंगलमय कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सकल संघ के लिए सामूहिक वात्सल्य (भोज प्रसादी) का आयोजन रखा गया है।

दो परिवार रहेंगे महापूजन के मुख्य लाभार्थी
खरतरगच्छाचार्य जिनपीयूषसागर सूरीश्वरजी के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में महापूजन के मुख्य लाभार्थी भीखमचंद- सुशीला पुगलिया तथा निर्मलकुमार- संतोषदेवी डागा रहेंगे। कार्यक्रम को शासनरत्न मनोजकुमार बाबूमल हरण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

संगीत, विधि और शिल्प की जिम्मेदारी विशेषज्ञों को
धार्मिक आयोजन में संगीत सेवा रामलाल एवं उनकी टीम द्वारा दी जाएगी। महापूजन की विधि का संचालन गौतम जैन बाढ़वा करेंगे, जबकि मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के शिल्पकार सुरेश सोमपुरा हैं।

जिनेश्वर युवा परिषद कर रही समन्वय
महोत्सव एवं जीर्णोद्धार कार्य का संयोजन जिनेश्वर युवा परिषद, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल कालू बास स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर रहेगा। श्री ओसवाल पंचायत, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांतिकुमार पुगलिया तथा जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के इस पावन महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अचानक सामने आया कुत्ता, बाइक टकराने से युवक घायल🟢 जल संरक्षण जनआंदोलन बने, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी: विधायक सारस्वत🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा🟢 पति-पत्नी किन आधारों पर ले सकते हैं तलाक? जानिए हिन्दू विवाह अधिनियम में क्या हैं प्रावधान🟢 मन की बात से प्रेरित हुए कार्यकर्ता, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प🟢 विधायक सेवा केंद्र में सुनी ‘मन की बात’, पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक🟢 तेरापंथी सभा की कमान सुशीला पुगलिया को, निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष