#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में जमीन विवाद पर बवाल: पत्थरगढ़ी का विरोध करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार

By Next Team Writer

Updated on:

रेलवे पटरियों के पास प्रशासन की कार्रवाई; वर्षों पुरानी सींव हटाने का आरोप, मौके पर बढ़ा तनाव

NEXT 29 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की रोही में शुक्रवार सुबह एक बेशकीमती जमीन के सीमांकन (पत्थरगढ़ी) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन द्वारा खसरा नम्बर 806 की पत्थरगढ़ी करवाने पहुंची टीम का भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बीएनएस की धारा 170 के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार खसरा नम्बर 806 का मौके पर स्पष्ट अस्तित्व नहीं होने के चलते जमीन मालिक पक्ष ने प्रशासन से सीमांकन करवाने की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने 27 मई को कार्रवाई के आदेश जारी किए थे, लेकिन पुलिस जाप्ता नहीं मिलने से कार्रवाई टाल दी गई। शुक्रवार सुबह पुन: आदेश जारी होने के बाद तहसील प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि विवादित खसरे के पास ही भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं का खेत स्थित है। प्रशासन ने वर्षों पुरानी बनी सींव को अमान्य मानते हुए पत्थरगढ़ी शुरू कर दी। इसी दौरान गुसाईं ने विरोध जताया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

गुसाईं को थाने ले जाने के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पत्थरगढ़ी की कार्रवाई पूरी करवाई। मौके पर तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, नायब तहसीलदार सरजीत सिंह धायल, गिरदावर चैनसिंह, पटवारी सीताराम नाई मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खसरा नम्बर 806 वर्षों से आसपास के खेतों की सींवों में दबा हुआ था और मौके पर उसका स्पष्ट अस्तित्व नहीं था। बताया जा रहा है कि मूल मालिक जैन परिवार ने यह जमीन बिना कब्जे के ही स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर्स को बेच दी थी। बाद में जमीन बीकानेर के एक व्यक्ति को बेची गई।

सूत्रों के अनुसार इस जमीन की खरीद-फरोख्त में कुछ राजनीतिक प्रभाव वाले लोगों की भी भूमिका बताई जा रही है। वहीं प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चौधरी चरणसिंह को दी श्रद्धांजलि, सेना में चयनित 6 युवाओं का सम्मान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, देखें फ़ोटो🟢 देर रात टायर पंक्चर की दुकानों में लगी भीषण आग: 3 लाख का सामान जलकर राख, दमकल पहुंचने तक ग्रामीणों ने नलकूप से बुझाई आग🟢 खरीफ की तैयारी पर प्रशासन अलर्ट: मूंगफली 75 हजार और कपास 26 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जमीन विवाद पर बवाल: पत्थरगढ़ी का विरोध करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार🟢 आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश🟢 गर्मी की छुट्टियों में राहत: बीकानेर-दिल्ली सहित 3 ट्रेनें अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी