NEXT 30 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 व 38 में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देश पर 1200 फीट नई केबल डाली गई। पुरानी 25 मिमी केबल को हटाकर 50 मिमी की केबल लगाई गई है, जिससे मोहल्ले में अब बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू रूप से हो सकेगी।
कार्य की शुरुआत सुबह करीब 6 बजे से की गई। विद्युत विभाग के दीनदयाल गौड़ व शीशपाल ने मौके पर रहकर कार्य पूरा कराया। इस दौरान वार्ड के कई लोग भी उपस्थित रहे और सहयोग किया। इनमें लोकेश गौड़, संजय शर्मा, रामचन्द्र सुथार, कानाराम सुथार और अनिल सोनी शामिल रहे।






















