#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू

By Next Team Writer

Published on:

पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़ परिवार ने दी जमीन, गिल्ला परिवार ने कराया भवन निर्माण का शुभारंभ

NEXT 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत बिग्गा में सामाजिक एकजुटता की मिसाल देखने को मिली। जाट समाज संस्थान के लिए पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़ एवं उनके बड़े भाइयों ने 90×150 फीट (करीब 13,500 वर्गफुट) भूमि दान की है। साथ ही 480 फीट लंबी चारदीवारी और मुख्य द्वार बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

इसी कड़ी में गिल्ला परिवार के खेताराम, डालूराम, मोहनराम और बाबूलाल गिल्ला ने अपने पूर्वजों की स्मृति में दो बड़े हॉल (20×30 फीट) व बरामदे सहित करीब 1200 वर्गफुट में भवन निर्माण का कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू कराया।

नौरंगराम पुत्र बीरमाराम जाखड़ ने समाज के लिए नलकूप निर्माण करवाकर सहयोग दिया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भंवरलाल जाखड़, सुरजाराम जाखड़, नेमीचंद जाखड़, रेवंतराम गिल्ला, धर्माराम गिल्ला, दीपाराम गिल्ला, गोपालराम गोदारा, कालूराम शर्मा, ओमप्रकाश दर्जी, भैराराम जाखड़, प्रदीप गिल्ला, कालूराम गिल्ला, मुकनाराम बावरी, इमिलाल मेघवाल, रामेश्वर लाल जाखड़, रामरख जाखड़, ताराचंद जाखड़, संतलाल जाखड़, सोहनराम जाखड़, आदूराम जाखड़, चेतनराम, गणेश गिल्ला, रमेश गिल्ला, राजूराम मेघवाल, धन्नाराम मेघवाल, भागूराम मेघवाल, मनोज, श्रीभगवान, कुंदनमल सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का विधिवत भूमि पूजन पंडित गौरीशंकर व्यास ने कराया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन🟢 दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था🟢 भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला🟢 बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू🟢 श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ