NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 व 36 में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देश पर 250 मीटर नई केबल डाली गई। पुरानी 25 मिमी केबल को हटाकर 50 मिमी की केबल लगाई गई है, जिससे मोहल्ले में अब बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू रूप से हो सकेगी।

कार्य की शुरुआत सुबह करीब 7 बजे से की गई। विद्युत विभाग के दीनदयाल गौड़ व एफआरटी के शीशपाल ने टीम के साथ मौके पर रहकर कार्य पूरा कराया। इस दौरान वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश सेठिया, पार्षद भरत सुथार सहित छगनमल दर्जी व वार्ड के कई लोग भी उपस्थित रहे और सहयोग किया।
पार्षद भरत सुथार ने बताया कि क्षतिग्रस्त केबलों के सुधार और नई केबल बिछाने के लिए विभाग के साथ पत्राचार किया गया था। अब नई केबल बिछने से वार्डवासियों को राहत मिलेगी।
चन्द्र प्रकाश सेठिया ने विधायक सारस्वत का आभार जताते हुए बताया कि 50 एमएम की डबल वायरिंग नई डाली गई है जिसके कारण विद्युत व्यवस्था सुदृढ होगी। सेठिया ने बताया कि यह कार्य ठेकेदारों का था परन्तु विद्युत विभाग की टीम और एफआरटी टीम ने यह कार्य करके आमजन को गर्मी में राहत देने का कार्य किया है।




















