NEXT 24 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के रिड़ी गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रशासन द्वारा 3 दिन में समस्या समाधान का लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद 7 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के साथ समझौता होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द राहत मिलेगी, लेकिन तय समय सीमा निकल जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, मनोज जाखड़ (RLP ब्लॉक अध्यक्ष), उमाशंकर शर्मा, प्रेम शर्मा, संघर्ष समिति अध्यक्ष तुलसीराम जाखड़, नौरंगलाल जाखड़, लक्ष्मण जाखड़, सहीराम जाखड़, पूरणनाथ सिद्ध, हेतराम जाखड़, मामराज जाखड़, भागीरथ जाखड़, निरंजन ज्याणी (भानु), गौतम शर्मा, रोहित शर्मा, पूनम शर्मा, संजय शर्मा, बीरबल जाखड़, मनोज जाट, तोलाराम जाखड़, राजेश कालवा, प्रेम जाट और कानाराम जाखड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।




















