#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

9वीं से 12वीं तक की 4 किताबें सिलेबस से बाहर: इस सत्र में नहीं होगा वितरण, स्कूलों को पढ़ाने पर रोक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी बड़ी बदलाव की खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सिफारिश पर कक्षा 9 से 12 तक की चार पुस्तकों को सिलेबस से हटा दिया गया है। शिक्षा निदेशालय के समाज शिक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर 1 बजे इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

2026-27 सत्र से लागू होगा फैसला

जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन पुस्तकों को किसी भी विद्यालय में नहीं पढ़ाया जाएगा। साथ ही इस बार इन पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण भी नहीं किया जाएगा। यह निर्णय पुस्तकों को डिस्कन्टीन्यू किए जाने के चलते लिया गया है।

बोर्ड के प्रस्ताव पर हटाई गईं पुस्तकें

समाज शिक्षा के उप निदेशक अशोक कुमार पारीक ने बताया कि इन पुस्तकों को हटाने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से दिया गया था। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लागू किया गया। यह कार्रवाई 11 अप्रैल को बोर्ड द्वारा भेजे गए पत्र और समग्र शिक्षा जयपुर के फरवरी में जारी आदेशों की पालना में की गई है।

ये 4 किताबें अब सिलेबस से बाहर

  • कक्षा 9 – राजस्थान का स्वतंत्रता एवं धरोहर
  • कक्षा 10 – राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति
  • कक्षा 11 – आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत (भाग-1)
  • कक्षा 12 – आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत (भाग-2)

(हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में)

स्कूलों को सख्त निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि हटाई गई इन पुस्तकों का अध्ययन किसी भी स्कूल में नहीं कराया जाए।

ऐसे तय होता है राजस्थान में सिलेबस

राजस्थान में कक्षा 8 तक का पाठ्यक्रम राजस्थान शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SIERT) तय करता है, जबकि 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर निर्धारित करता है। इनकी सिफारिश पर जयपुर स्थित पाठ्यपुस्तक मंडल किताबें प्रकाशित करता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का जज्बा: श्रीडूंगरगढ़ में लस्सी, शरबत और गन्ने के जूस का वितरण, दुसारणा में राहगीरों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक🟢 जैसलसर के आरयूबी 11D पर तकनीकी कार्य: 50 दिन रहेगा बंद, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का संगम: श्रीडूंगरगढ़ में राहगीरों को बांटे शीतल पेय और तरबूज, गर्मी में मिली राहत🟢 NH-11 पर बड़ा हादसा टला: कितासर बॉर्डर के पास तीन गाड़ियां भिड़ीं, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त; जनहानि नहीं🟢 400 साल पुराने करणी माता रोहिड़ा धाम तक अब बनेगी सड़क, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रास्ता