#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई के 51 मामलों पर मंथन, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर निशांत जैन की मौजूदगी में गत 9 अप्रैल को आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 51 परिवादों के निस्तारण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत समिति के वीसी हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग, नगर पालिका, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आए प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध समाधान किया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 आवासीय पट्टे बांटे, कई समस्याओं का मौके पर समाधान🟢 शिक्षा के लिए आगे आए दानवीर: बीकानेर में 13 भामाशाह और 9 प्रेरक सम्मानित🟢 बैंगलौर में सारस्वत समाज की नई टीम का गठन: किसन ओझा बने अध्यक्ष🟢 9 सितंबर को निकलेगी सुखी संघ की 26वीं गौरवशाली यात्रा, शुल्क ₹5100; हर यात्री को मिलेंगी दो टी-शर्ट🟢 श्रीडूंगरगढ़ आईटीआई में नए सत्र के प्रवेश शुरू, 16 जुलाई तक ई-मित्र पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन🟢 2 साल से बंद थी 91 वर्षीय वृद्धा की पेंशन: प्रशासन घर पहुंचा, ई-केवाईसी कर दोबारा शुरू कराई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ