सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित
NEXT 27 मई, 2027 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के सेसोमूं स्कूल परिसर में 7 राज बटालियन एनसीसी एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एनसीसी शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर में 2 ऑफिसर, 16 पीआई स्टाफ, 6 सिविल स्टाफ, 18 एएनओ/सीटीओ तथा करीब 600 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, परेड, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन स्किल और ड्रोन तकनीक सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया।
प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्र सेवा जैसे विषयों पर भी जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नारायण सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय का हरित वातावरण, आरओ पेयजल, विशाल खेल मैदान, आधुनिक ऑडिटोरियम तथा गर्ल्स-बॉयज हॉस्टल जैसी सुविधाओं ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीवर्धन शर्मा रहे। उन्होंने कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और राष्ट्रसेवा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान कर्नल नारायण सिंह ने संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।
संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सीईओ घनश्याम गौड़, मैनेजर अजित सिंह परिहार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।






















