NEXT 16 नवंबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने तहसीलदार व जिला निर्वाचन शाखा सुरेश कुमार के साथ विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा और ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षण अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए रोजाना फील्ड में जाकर भौतिक सत्यापन करें। साथ ही तय समयावधि में सभी लंबित कार्य समय पर पूर्ण करवाने को कहा।
एडीएम यादव ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फील्ड विजिट की नियमित रिपोर्टिंग अनिवार्य रहेगी।
इस मौके पर तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, और सीबीईओ सरोज बीर पूनिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





















