#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम S.I.R. – 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ (17) में मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026” के तहत बुधवार को दूरस्थ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने किया।

निरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) और दो सेक्टर सुपरवाइजर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित BLO और सुपरवाइजर्स:

  • भाग 144, कुकणिया: ओमप्रकाश लेघा (अध्यापक, राप्रावि कुकणिया)
  • भाग 145, कुकणिया: मनसुख (बीसीआई, राउमावि बेरासर)
  • भाग 146, बेरासर: अशोक कुमार खीचड़ (अध्यापक, राप्रावि चुरलाई धोरा बेरासर)
  • सेक्टर 16, बेरासर: सुरेश कुमार (व्याख्याता, राउमावि बेरासर)
  • सेक्टर 17, लालमदेसर छोटा: भागीरथ (व्याख्याता, राउमावि लालमदेसर छोटा)

एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्पद है और अच्छे प्रदर्शन करने वाले अन्य BLO को भी प्रगति रिपोर्ट के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही मतदाताओं से अपील की गई कि परिगणना प्रपत्र 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक भरें और BLO को जमा करवाएं। युवा मतदाताओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि वे अपने और परिवार के सदस्यों के लिए प्रपत्र Voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी भर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने BLO को ऑनलाइन कार्य की गति बढ़ाने और पोर्टल में आने वाली तकनीकी समस्याओं से अवगत रहते हुए धैर्य और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल