#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खेत में खड़े 5 रोहिड़ा पेड़ काटे, विरोध करने पर महिला को दी धमकी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तहसील के ग्राम बाडेला में एक महिला के पैतृक खेत में खड़े रोहिड़ा के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर उसके खेत में लगे हरे पेड़ों को काट लिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंती देवी पुत्री आसूदास स्वामी ने न्यायालय में एडवोकेट मोहनलाल सोनी के जरिये इस्तगासा पेश कर बताया कि उसका पैतृक खेत खसरा नंबर 195 में स्थित है, जिसमें उसका 1/32 हिस्सा है और वह लंबे समय से उस पर काश्त कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, 10 मार्च 2026 को जब वह खेत पर पहुंची तो वहां लगे 5 हरे रोहिड़ा के पेड़ कटे हुए मिले। इस बारे में पूछने पर आरोपियों ने पेड़ काटने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वे लकड़ी का उपयोग कर चुके हैं और वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

समझौते से किया इनकार

महिला ने बताया कि घटना के बाद समाज के लोगों ने समझौते की कोशिश की, लेकिन आरोपी हुलासदास पुत्र हरिदास, महावीर पुत्र मोहनदास और कानदास के पुत्र सांवरमल, बाबुलाल व भंवरदास ने साफ इनकार कर दिया।

न्यायालय की शरण में पहुंची पीड़िता

एडवोकेट दीपिका करनाणी ने बताया कि पीड़िता ने अब न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है। उसने अदालत से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें दंडित किया जाए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रेणी (अलवर) में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, राज्यमंत्री सुथार ने दिया आशीर्वाद🟢 हीट वेव का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 10:30 तक होगी प्री-स्कूल शिक्षा🟢 रविवार को होगी विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा, 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग🟢 खेत में खड़े 5 रोहिड़ा पेड़ काटे, विरोध करने पर महिला को दी धमकी