#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रविवार को होगी विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा, 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ राजस्थान एवं विश्वकर्मा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम अखिल राजस्थान श्रीविश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक आयोजित होगी, जबकि परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक निर्धारित की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ में केंद्र मॉर्डन राजस्थान स्कूल में
परीक्षा केंद्र प्रभारी महेश राजोतिया एवं सह प्रभारी भीखाराम सुथार ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में परीक्षा केंद्र मॉर्डन राजस्थान सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल, प्रताप बस्ती (पुलिस थाना के पीछे, बिग्गा बास) में बनाया गया है। केंद्र संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय प्रिंसिपल मनीराम शर्मा एवं रामनिवास जांगिड़ को सौंपी गई है।

प्रदेशभर में 70 केंद्र, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी
यह परीक्षा IRS डॉ. दिनेश जांगिड़ “सारंग” के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए राजस्थान में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे।

बीकानेर संभाग में 3 केंद्र, 669 परीक्षार्थी
जिला प्रभारी गणेश नागल के अनुसार बीकानेर संभाग में बीकानेर, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ में कुल 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 669 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें बीकानेर से 434, नोखा से 120 और श्रीडूंगरगढ़ से 115 अभ्यर्थी शामिल हैं।

एडमिट कार्ड व पहचान पत्र अनिवार्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित
आयोजकों के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य और पुरस्कार
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में शिक्षा, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी भावना और जागरूकता को बढ़ावा देना है। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा संभाग स्तर पर भी भामाशाहों द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

सुविधाओं की व्यवस्था, सहयोगियों की अहम भूमिका
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए चाय, पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन में श्रीविश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों सहित कई समाजसेवियों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रेणी (अलवर) में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, राज्यमंत्री सुथार ने दिया आशीर्वाद🟢 हीट वेव का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 10:30 तक होगी प्री-स्कूल शिक्षा🟢 रविवार को होगी विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा, 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग🟢 खेत में खड़े 5 रोहिड़ा पेड़ काटे, विरोध करने पर महिला को दी धमकी