#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हीट वेव का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 10:30 तक होगी प्री-स्कूल शिक्षा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका है।

इसी को ध्यान में रखते हुए 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा का समय 1 मई से आगामी आदेशों तक सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों और जिला कलेक्टर निशांत जैन के आदेशानुसार सभी आंगनबाड़ी कर्मी सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और नियमित गतिविधियों का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों को भीषण गर्मी और लू से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रेणी (अलवर) में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, राज्यमंत्री सुथार ने दिया आशीर्वाद🟢 हीट वेव का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 10:30 तक होगी प्री-स्कूल शिक्षा🟢 रविवार को होगी विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा, 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग🟢 खेत में खड़े 5 रोहिड़ा पेड़ काटे, विरोध करने पर महिला को दी धमकी