#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

12.650 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा आरोपी, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ एडीजे कोर्ट का सख्त रुख, कहा- जमानत का लाभ दिया जाना न्यायोचित नहीं

NEXT 30 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती जारी है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सरिता नौशाद ने डोडा पोस्त तस्करी के आरोपी रामधन मोटसरा पुत्र कालूराम निवासी ठुकरियासर की जमानत याचिका खारिज कर दी।

मामले के अनुसार 21 अप्रैल 2026 की शाम एसआई रतनलाल गश्त के दौरान सरदारशहर रोड स्थित एक होटल के पास पहुंचे। वहां स्कूटी सवार एक युवक दो कट्टों में डोडा पोस्त ले जाता मिला। तलाशी में कुल 12 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है और वह 21 अप्रैल से ही पुलिस व न्यायिक अभिरक्षा में है। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में डंठल डोडा 4.100 किलो और डोडा पाउडर 8.550 किलो है, जो अल्प मात्रा में आता है, इसलिए जमानत दी जानी चाहिए।

वहीं अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने कोर्ट में कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोपित अपराध गंभीर प्रकृति का है, इसलिए जमानत याचिका खारिज की जाए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद एडीजे सरिता नौशाद ने आरोपी की जमानत याचिका अस्वीकार करते हुए खारिज कर दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, 156 प्रगणकों ने लिया भाग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम रथ अभियान: मृदा स्वास्थ्य कार्ड से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों में बढ़ा आत्मविश्वास🟢 12.650 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा आरोपी, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 1200 फीट नई केबल बिछाई, 25 मिमी की जगह 50 मिमी केबल लगाने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था🟢 रेलवे स्टेशन पर मिला मोबाइल लौटाकर दिखाई ईमानदारी, श्याम गिरी बने मिसाल🟢 मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट गए चंदनमल बाफना, नेत्रदान से दो जिंदगियों में जगाई उम्मीद🟢 पट्टेशुदा मकान तोड़ने पर लगी रोक, कोर्ट ने PWD को किया पाबंद🟢 25 घंटे बाद लौटी बिजली, सातलेरा GSS चालू