NEXT 30 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में ईमानदारी की एक सराहनीय घटना सामने आई है। श्याम गिरी गुसाईं ने रेलवे स्टेशन पर मिला एक वीवो कंपनी का स्मार्टफोन उसके असली मालिक तक पहुंचाकर मानवता और सच्चाई की मिसाल पेश की।
गौरीशंकर स्वामी ने बताया कि श्याम गिरी को गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में एक मोबाइल फोन मिला। उन्होंने मोबाइल के मालिक की तलाश शुरू की और जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह फोन कस्बे के मुकेश भार्गव का है।
श्याम गिरी ने बिना किसी लालच के मुकेश भार्गव से संपर्क कर उनका मोबाइल सुरक्षित वापस लौटा दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर मुकेश ने श्याम गिरी का आभार जताया।




















