#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री शर्मा का 5 मई को श्रीडूंगरगढ़ दौरा संभावित, तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के श्रीडूंगरगढ़ संभावित दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। “ग्रामीण रथ- समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 5 मई को संभावित श्रीडूंगरगढ़ दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

सूचना मिलते ही विधायक ताराचन्द सारस्वत ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव आडसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात, सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके और कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो।

इस दौरान एडिशनल एसपी बनवारीलाल मीणा, एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, सीओ निकेत पारीक, सीआई कश्यप सिंह सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीएम भजनलाल शर्मा का कल आडसर दौरा: चौपाल से पहले तैयारियां तेज, प्रशासन ने लिया जायजा, देखें सभी फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व सीएम गहलोत का 75वां जन्मदिन उत्साह से मनाया, राहगीरों को पिलाया शीतल जल🟢 मुख्यमंत्री शर्मा का 5 मई को श्रीडूंगरगढ़ दौरा संभावित, तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा