NEXT 4 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के श्रीडूंगरगढ़ संभावित दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। “ग्रामीण रथ- समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 5 मई को संभावित श्रीडूंगरगढ़ दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

सूचना मिलते ही विधायक ताराचन्द सारस्वत ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव आडसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात, सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके और कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो।
इस दौरान एडिशनल एसपी बनवारीलाल मीणा, एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, सीओ निकेत पारीक, सीआई कश्यप सिंह सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।






















