#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

RTE भुगतान में देरी पर भड़के निजी स्कूल संचालक, तीसरी बार जांच पर जताया विरोध

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) की ब्लॉक स्तरीय बैठक एजी मिशन स्कूल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश भाकर व मनोज गुसाईं ने की, जिसमें क्षेत्र के गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालकों ने भाग लिया।

बैठक में आरटीई के तहत लंबित भुगतान, विभाग के अव्यवहारिक आदेश और जिला कलेक्टर के माध्यम से तीसरी बार करवाई जा रही भौतिक जांच को लेकर संचालकों ने नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सभी निजी स्कूलों ने 25% विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया और पूरे सत्र में पढ़ाई करवाई, लेकिन सत्र समाप्त होने के बावजूद अब तक फीस का पुनर्भरण नहीं हुआ है।

संचालकों ने कहा कि पहले ही विभाग द्वारा जांच और 1% स्कूलों की रैंडम जांच हो चुकी है, इसके बावजूद तीसरी बार जांच कराना भुगतान में देरी की मंशा दर्शाता है। इससे छोटे व मध्यम निजी विद्यालयों पर आर्थिक संकट और गहरा सकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भेजे जाएंगे, प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलेगा और जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही संगठन को जिला व प्रदेश स्तर पर मजबूत करने और एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में सैसोमू स्कूल के सुब्रत कुंडू, एजी स्कूल के रजनी शर्मा, राकेश व्यास, जीपीएस के कुंभाराम घिंटाला, रामनिवास पूनिया, रेवंत राम ज्याणी, विक्रम सिंह राठौड़, मालाराम खिलेरी, रामलाल जाखड़, हुकमनाथ, राम सिंह भादू, बजरंग गोदारा, धुडाराम गोदारा, अशोक खोड़, सुरेश खीचड़, राजूराम डेलू, सहीराम जाखड़, परमेश्वर बाना, सरवन जाखड़, बालवीर गढ़वाल, रामनिवास धायल, प्रमोद सारस्वत, धीरज मटोरिया, मोहन मिल, रामेश्वर डूडी, बजरंग, गिरधारी डूडी, अशोक सिंह, रेवंत सिंह, राजेश जाखड़, विजयपाल गोदारा, प्रकाश राजपुरोहित, श्याम आचार्य, हनुमान सिंह गोदारा, कमल सैनी, नेमीचंद जाखड़, विवेक उपाध्याय, डीपी पालीवाल, गिरधारी सिंह सहित अनेक संचालकों ने विचार व्यक्त किए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 1108 महिलाओं व कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ वीर तेजाजी कथा का शुभारंभ🟢 दो साल से बिजली कनेक्शन के इंतजार में ट्यूबवेल, राजेडू में गहराया पेयजल संकट🟢 ग्राम रथ अभियान में पहुंचे रामगोपाल सुथार, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी🟢 बाना-ऊपनी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत: 4 घायल, प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर🟢 🟢 हरिराम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कल, सुबह निकलेगी कलश यात्रा