NEXT 6 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) की ब्लॉक स्तरीय बैठक एजी मिशन स्कूल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश भाकर व मनोज गुसाईं ने की, जिसमें क्षेत्र के गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालकों ने भाग लिया।

बैठक में आरटीई के तहत लंबित भुगतान, विभाग के अव्यवहारिक आदेश और जिला कलेक्टर के माध्यम से तीसरी बार करवाई जा रही भौतिक जांच को लेकर संचालकों ने नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सभी निजी स्कूलों ने 25% विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया और पूरे सत्र में पढ़ाई करवाई, लेकिन सत्र समाप्त होने के बावजूद अब तक फीस का पुनर्भरण नहीं हुआ है।
संचालकों ने कहा कि पहले ही विभाग द्वारा जांच और 1% स्कूलों की रैंडम जांच हो चुकी है, इसके बावजूद तीसरी बार जांच कराना भुगतान में देरी की मंशा दर्शाता है। इससे छोटे व मध्यम निजी विद्यालयों पर आर्थिक संकट और गहरा सकता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भेजे जाएंगे, प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलेगा और जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही संगठन को जिला व प्रदेश स्तर पर मजबूत करने और एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सैसोमू स्कूल के सुब्रत कुंडू, एजी स्कूल के रजनी शर्मा, राकेश व्यास, जीपीएस के कुंभाराम घिंटाला, रामनिवास पूनिया, रेवंत राम ज्याणी, विक्रम सिंह राठौड़, मालाराम खिलेरी, रामलाल जाखड़, हुकमनाथ, राम सिंह भादू, बजरंग गोदारा, धुडाराम गोदारा, अशोक खोड़, सुरेश खीचड़, राजूराम डेलू, सहीराम जाखड़, परमेश्वर बाना, सरवन जाखड़, बालवीर गढ़वाल, रामनिवास धायल, प्रमोद सारस्वत, धीरज मटोरिया, मोहन मिल, रामेश्वर डूडी, बजरंग, गिरधारी डूडी, अशोक सिंह, रेवंत सिंह, राजेश जाखड़, विजयपाल गोदारा, प्रकाश राजपुरोहित, श्याम आचार्य, हनुमान सिंह गोदारा, कमल सैनी, नेमीचंद जाखड़, विवेक उपाध्याय, डीपी पालीवाल, गिरधारी सिंह सहित अनेक संचालकों ने विचार व्यक्त किए।



















