#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

250 मीटर नई केबल बिछाई, 25 मिमी की जगह 50 मिमी केबल लगाने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 व 36 में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देश पर 250 मीटर नई केबल डाली गई। पुरानी 25 मिमी केबल को हटाकर 50 मिमी की केबल लगाई गई है, जिससे मोहल्ले में अब बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू रूप से हो सकेगी।

कार्य की शुरुआत सुबह करीब 7 बजे से की गई। विद्युत विभाग के दीनदयाल गौड़ व एफआरटी के शीशपाल ने टीम के साथ मौके पर रहकर कार्य पूरा कराया। इस दौरान वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश सेठिया, पार्षद भरत सुथार सहित छगनमल दर्जी व वार्ड के कई लोग भी उपस्थित रहे और सहयोग किया।

पार्षद भरत सुथार ने बताया कि क्षतिग्रस्त केबलों के सुधार और नई केबल बिछाने के लिए विभाग के साथ पत्राचार किया गया था। अब नई केबल बिछने से वार्डवासियों को राहत मिलेगी।

चन्द्र प्रकाश सेठिया ने विधायक सारस्वत का आभार जताते हुए बताया कि 50 एमएम की डबल वायरिंग नई डाली गई है जिसके कारण विद्युत व्यवस्था सुदृढ होगी। सेठिया ने बताया कि यह कार्य ठेकेदारों का था परन्तु विद्युत विभाग की टीम और एफआरटी टीम ने यह कार्य करके आमजन को गर्मी में राहत देने का कार्य किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 NH-11 पर खेत की बाड़ में लगी भीषण आग: 100 फीट तक जली, ग्रामीणों और दमकल ने पाया काबू, देखें सभी फोटों🟢 लाइन पेट्रोलिंग व पेड़ों की छंटाई के चलते कल 2 घंटे बंद रहेगी बिजली🟢 श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी राहत: 108 गांवों-37 ढाणियों के लिए 40 क्यूसेक पानी मंजूर, पेयजल परियोजना को मिली गति🟢 250 मीटर नई केबल बिछाई, 25 मिमी की जगह 50 मिमी केबल लगाने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था🟢 GRAM रथों के संचालन के लिए भाजपा ने नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी