NEXT 2 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सरिता नौशाद के श्रीडूंगरगढ़ से भीनमाल (जालौर) तबादले पर अनुज एरिना स्पोर्ट्स (क्रिकेट बॉक्स क्लब) ग्राउंड में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में न्यायिक, प्रशासनिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एडीजे सरिता नौशाद, एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़, एडवोकेट नौशाद, एसडीएम शुभम शर्मा, भामाशाह विमल पुगलिया, डॉ. एस.के. बिहाणी, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, राजस्थानी कॉमेडी किंग मुकेश सोनी, ज्योतिषाचार्य मल्ल महाराज एवं संतोष देवी मंचासीन रहे।
अनुज एरिना स्पोर्ट्स के निदेशक संदीप सोनी, एडवोकेट दिनेश कुमार सोनी, एडवोकेट प्रियंका सोनी, एडवोकेट दीपिका सोनी, एडवोकेट दीपिका करनाणी, सीए विजय सोनी, पवन कुमार सोनी (माहेश्वरी), कांतिकुमार पुगलिया, सुशील कुमार सोनी, नंदलाल सोनी, सीताराम सोनी, फिटनेस ट्रेनर धीरज सैन तथा कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने अतिथियों का माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
एक वर्ष के कार्यकाल को बताया यादगार
समारोह में वक्ताओं ने सरिता नौशाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें निष्पक्ष और न्यायप्रिय अधिकारी बताया। आयोजक एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने कहा कि उनका कार्यकाल श्रीडूंगरगढ़ के लिए यादगार रहा है तथा सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
‘तबादला सेवा जीवन का हिस्सा’
अपने संबोधन में एडीजे सरिता नौशाद ने कहा कि तबादला सरकारी सेवा में कार्यरत प्रत्येक कार्मिक के जीवन का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बिताए एक वर्ष के दौरान उन्हें बहुत कुछ नया सीखने और जानने का अवसर मिला। पद पर रहते हुए न्याय सर्वोपरि के भाव से कार्य किया और आज यहां उपस्थित सभी लोगों के बीच स्वयं को परिवार का सदस्य महसूस कर रही हूँ।
कॉमेडियन मुकेश सोनी की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
एडीजे सरिता नौशाद की विशेष मांग पर राजस्थानी हास्य कलाकार मुकेश सोनी ने हास्य एवं पारिवारिक एकता पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। उनकी रोचक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया और पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन राजू हीरावत ने किया। कार्यक्रम में एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, एडवोकेट साजिद खान, एडवोकेट पूनम चंद मारू, एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत, एडवोकेट बृजेश कुमार, एडवोकेट अबरार, एसडीएम ऑफिस से राजकुमार बिश्नोई सहित अनेकों गणमान्य मौजूद रहे।



























