#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एडीजे सरिता नौशाद को दी भावभीनी विदाई: बोलीं- न्याय सर्वोपरि रहा, श्रीडूंगरगढ़ हमेशा याद रहेगा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 2 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सरिता नौशाद के श्रीडूंगरगढ़ से भीनमाल (जालौर) तबादले पर अनुज एरिना स्पोर्ट्स (क्रिकेट बॉक्स क्लब) ग्राउंड में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में न्यायिक, प्रशासनिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एडीजे सरिता नौशाद, एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़, एडवोकेट नौशाद, एसडीएम शुभम शर्मा, भामाशाह विमल पुगलिया, डॉ. एस.के. बिहाणी, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, राजस्थानी कॉमेडी किंग मुकेश सोनी, ज्योतिषाचार्य मल्ल महाराज एवं संतोष देवी मंचासीन रहे।

अनुज एरिना स्पोर्ट्स के निदेशक संदीप सोनी, एडवोकेट दिनेश कुमार सोनी, एडवोकेट प्रियंका सोनी, एडवोकेट दीपिका सोनी, एडवोकेट दीपिका करनाणी, सीए विजय सोनी, पवन कुमार सोनी (माहेश्वरी), कांतिकुमार पुगलिया, सुशील कुमार सोनी, नंदलाल सोनी, सीताराम सोनी, फिटनेस ट्रेनर धीरज सैन तथा कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने अतिथियों का माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

एक वर्ष के कार्यकाल को बताया यादगार

समारोह में वक्ताओं ने सरिता नौशाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें निष्पक्ष और न्यायप्रिय अधिकारी बताया। आयोजक एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने कहा कि उनका कार्यकाल श्रीडूंगरगढ़ के लिए यादगार रहा है तथा सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

‘तबादला सेवा जीवन का हिस्सा’

अपने संबोधन में एडीजे सरिता नौशाद ने कहा कि तबादला सरकारी सेवा में कार्यरत प्रत्येक कार्मिक के जीवन का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बिताए एक वर्ष के दौरान उन्हें बहुत कुछ नया सीखने और जानने का अवसर मिला। पद पर रहते हुए न्याय सर्वोपरि के भाव से कार्य किया और आज यहां उपस्थित सभी लोगों के बीच स्वयं को परिवार का सदस्य महसूस कर रही हूँ।

कॉमेडियन मुकेश सोनी की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

एडीजे सरिता नौशाद की विशेष मांग पर राजस्थानी हास्य कलाकार मुकेश सोनी ने हास्य एवं पारिवारिक एकता पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। उनकी रोचक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया और पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन राजू हीरावत ने किया। कार्यक्रम में एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, एडवोकेट साजिद खान, एडवोकेट पूनम चंद मारू, एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत, एडवोकेट बृजेश कुमार, एडवोकेट अबरार, एसडीएम ऑफिस से राजकुमार बिश्नोई सहित अनेकों गणमान्य मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवा में देशभर में चमका श्रीडूंगरगढ़, तेरापंथ किशोर मंडल को मिला दूसरा स्थान🟢 श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन को मिला व्हीलचेयर, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को मिलेगी सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ की समस्याओं और विकास प्रस्तावों पर हुई चर्चा, विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात🟢 पार्श्वनाथ जैन मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव: नाकोड़ा भैरव महापूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय रहा माहौल🟢 सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेक: 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आया पूरा परिसर🟢 श्रीडूंगरगढ़ से तबादले पर एडीजे सरिता नौशाद को भावभीनी विदाई, बार संघ ने साफा पहनाकर किया सम्मान🟢 जल बचाना वर्तमान और भविष्य की जरूरत, इसे जन आंदोलन बनाएं: राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार🟢 एडीजे सरिता नौशाद को दी भावभीनी विदाई: बोलीं- न्याय सर्वोपरि रहा, श्रीडूंगरगढ़ हमेशा याद रहेगा🟢 बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, सुबह घूमने निकले लोगों ने दी सूचना🟢 बिग्गा के पास एनएच-11 पर हादसा: पैदल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत