#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

15 साल बाद भी नहीं बना एडीजे कोर्ट भवन, बार एसोसिएशन ने विधि मंत्री से मांगा बजट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अभिभाषक संघ श्रीडूंगरगढ़ ने शुक्रवार को राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपकर श्रीडूंगरगढ़ में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) भवन, पीठासीन अधिकारी के आवास निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने तथा मुंसिफ न्यायालय के सृजन की मांग की।

संघ के अध्यक्ष ललित कुमार मारू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2009 में श्रीडूंगरगढ़ में एडीजे कोर्ट की स्थापना हुई थी, लेकिन करीब 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी न्यायालय का स्थायी भवन और पीठासीन अधिकारी के आवास का निर्माण नहीं हो सका है। वर्तमान में न्यायालय बार एसोसिएशन भवन में संचालित हो रहा है, जहां पर्याप्त स्थान नहीं होने से न्यायिक कार्यों में परेशानी होती है।

ज्ञापन में बताया गया कि न्यायालय परिसर के लिए 68,100 वर्गफीट भूमि आवंटित है और भवन निर्माण के लिए मानचित्र भी तैयार किया जा चुका है। राजस्थान हाईकोर्ट की निर्माण समिति की स्वीकृति के बाद राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके बावजूद बजट स्वीकृति लंबित है।

बार एसोसिएशन ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पर मुंसिफ न्यायालय स्थापित करने की मांग भी उठाई। ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में करीब 5 हजार मामले लंबित हैं। इनमें लगभग 4 हजार फौजदारी और 1 हजार से अधिक सिविल प्रकरण शामिल हैं। मामलों की बढ़ती संख्या के कारण आमजन को त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि मुंसिफ न्यायालय की स्थापना होने से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और वर्तमान न्यायालयों पर कार्यभार भी कम होगा। न्यायालय परिसर में इसके लिए पर्याप्त भूमि और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित कुमार मारू, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल दर्जी, अधिवक्ता साजिद खान और सत्यनारायण प्रजापत मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विवाद सुलझा, मौके पर हुआ खाता विभाजन🟢 श्मशान भूमि में सुविधाओं के अभाव पर मेघवाल समाज नाराज, विकास कार्यों की मांग को लेकर पालिका को सौंपा ज्ञापन🟢 4 साल पहले खेत की ढाणी से चोरी हुए गहनों का खुलासा, पूर्व काश्तकार पर आरोप; फोन पर चोरी कबूलने की रिकॉर्डिंग होने का दावा🟢 नशा एक जहर: विद्यार्थियों को दिखाई लघु फिल्म, दिलाई नशामुक्ति की शपथ🟢 15 साल बाद भी नहीं बना एडीजे कोर्ट भवन, बार एसोसिएशन ने विधि मंत्री से मांगा बजट